शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया खरीदें : आईसीआईसीआई डायरेक्ट

ब्रोकिंग कंपनी आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने बुधवार (15 नवंबर) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में निफ्टी (Nifty), हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (Hindalco Industries Ltd), एचसीएल टेक्नोलॉजीज (HCL Technologies Ltd) और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (Central Bank of India Ltd) को खरीदने की सलाह दी है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्टॉक में सोमवार (13 नवंबर) के भाव पर पोजीशन लेने का सुझाव दिया गया है।

ब्रोकिंग कंपनी ने आज निफ्टी को 19640-19670 रुपये के दायरे में खरीदने का सुझाव दिया है। इसके लिए 19705/19757 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 19603 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना चाहिए।

आज हिंडाल्को इंडस्ट्रीज के स्टॉक को 491-492 रुपये के दायरे में 498.00 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदने की सलाह दी गयी है। इसमें 488.20 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना चाहिए।

ब्रोकिंग कंपनी ने एचसीएल टेक्नोलॉजीज का स्टॉक 1268-1270 रुपये के दायरे में 1284.00 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदने का परामर्श दिया है। इसमें 1261.70 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना चाहिए।  

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का स्टाॅक 45.50-46.30 रुपये के दायरे में 14 दिन के नजरिये से खरीद सकते हैं। इसमें 50.00 रुपये का लक्ष्य रखते हुये 43.80 रुपये पर स्टॉप लॉस लगा सकते हैं।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 13 नवंबर 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख