शेयर मंथन में खोजें

विशेषज्ञ से जानें तमिलनाडु मर्केंटाइल बैंक शेयरों को अपने पोर्टफोलियो में रखना सही होगा?

बाजार निवेशक संकल्प पाटिल जानना चाहते हैं कि कि उन्हें तमिलनाडु मर्केंटाइल बैंक के शेयर में आगे क्या करना चाहिए? आइए, बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से जानते हैं कि तमिलनाडु मर्केंटाइल बैंक के शेयरों में आगे क्या होने की संभावना है?

बाजार विश्लेषक का कहना है कि तमिलनाडु मर्केंटाइल बैंक (TMB) अपेक्षाकृत नया लिस्टेड बैंक है, जिसकी लिस्टिंग को लगभग 2–4 साल हुए हैं। इतने छोटे समय में इसके प्रदर्शन और आंकड़ों का बड़ा लंबा इतिहास उपलब्ध नहीं है, लेकिन जो डेटा अब तक सामने आया है, उसके आधार पर बैंक की वैल्यूएशन फिलहाल उचित दिखाई देती है। न बहुत महँगी है और न ही बहुत सस्ती।


(शेयर मंथन, 04 सितंबर 2025)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

  • युद्ध, तेल संकट और महँगाई : सरकार क्यों दिखा रही बचत की राह - निवेश मंथन (अप्रैल 2026)

    प्रधानमंत्री मोदी की मितव्ययिता की अपील ने देश में खतरे की घंटी बजा दी है। सरकार हाल तक “सब ठीक है” का भरोसा दिला रही थी, पर अब प्रधानमंत्री ने पूरे देश को एकजुट होकर संकट का सामना करने का संदेश दे दिया है। 

देश मंथन के आलेख