शेयर मंथन में खोजें

एसएंडपी (S&P) : एसबीआई (SBI) का अनुमान नकारात्मक

रेटिंग एजेंसी स्टैंडर्ड एंड पूअर (S&P) ने सार्वजनिक क्षेत्र के 7 बैंकों की "बीबीबी-" रेटिंग कायम रखी है।
इसके साथ ही एसएंडपी ने एसबीआई, बैंक ऑफ इंडिया, आईडीबीआई बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, इंडियन बैंक, सिंडिकेट बैंक और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का अनुमान (आउटलुक) नकारात्मक कर दिया है। वहीं एसएंडपी ने एसबीआई की स्टैंडअलोन क्रेडिट प्रोफाइल रेटिंग बीबीबी से घटाकर बीबीबी- कर दी है।
वहीं एसएंडपी ने एसबीआई की स्टैंडअलोन क्रेडिट प्रोफाइल रेटिंग बीबीबी से घटाकर बीबीबी- कर दी है। एसएंडपी ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की स्टैंडअलोन क्रेडिट प्रोफाइल रेटिंग बीबीबी- से घटाकर बीबी+ कर दी है।
शेयर बाजार में बुधवार को एसबीआई के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में बैंक का शेयर 2.32% की कमजोरी के साथ 2227.20 रुपये पर बंद हुआ था। इस तरह बीएसई में बैंक ऑफ इंडिया में 0.57%, आईडीबीआई में 1.85%, आईओबी में 2.56% और सिंडिकेट में 1.81% की गिरावट रही, जबकि यूनियन बैंक में 1.11% की बढ़त रही। (शेयर मंथन, 10 अक्टूबर 2012)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख