शेयर मंथन में खोजें

सितंबर में खुदरा महँगाई दर घट कर 9.73%

सरकार ने आज खुदरा मूल्य सूचकांक पर आधारित महँगाई दर के सितंबर महीने के आँकड़े पेश किये हैं।
सरकारी आँकड़ों के मुताबिक सितंबर 2012 में यह महँगाई दर 9.73% रही है। अगस्त 2012 में यह दर 10.03% थी। 
सितंबर 2011 की तुलना में इस वर्ष सितंबर में दूध और दुग्ध उत्पादों की कीमत 10.71% बढ़ी, जबकि खाद्य तेल 18.54% महँगा हुआ।
इसी दौरान चीनी की कीमत 19.40% और दाल दलहन की कीमतें 16.20% ऊँची रहीं। अंडा, मछली, मांस की कीमत 12.06% बढ़ी, जबकि अल्कोहल मुक्त पेय 10.01% और सब्जियाँ 14.37% महँगी रहीं।
ईंधन एवं बिजली में 7.29% और कपड़ा-जूता वर्ग के उत्पादों में भी 10% से अधिक की महँगाई बढ़ी है। सितंबर में ग्रामीण और शहरी इलाकों में महँगाई दर क्रमश: 9.79% और 9.72% रही। (शेयर मंथन, 12 अक्टूबर 2012)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख