शेयर मंथन में खोजें

अमेरिकी चुनाव : ओबामा (Obama) ने रोमनी (Romney) को पछाड़ा

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में बराक ओबामा (Barack Obama) ने लगातार दूसरी बार जीत हासिल कर ली है।

अमेरिका में राष्ट्रपति के लिए हुए चुनावों में डेमोक्रेट बराक ओबामा को 290 और रिपब्लिकन उम्मीदवार मिट रोमनी (Mitt Romney) को 203 निर्वाचक मंडल (इलेक्टोरल कॉलेज) के मत हासिल हुए।
अमेरिका में राष्ट्रपति का चुनाव की प्रक्रिया काफी जटिल है। हर चार साल में जनवरी महीने में राष्ट्रपति चुनाव की प्रक्रिया शुरू की जाती है। इस प्रक्रिया के पहले दौर में पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवारों की सूची जारी करती है, जो कि राष्ट्रपति चुनाव लड़ना चाहते हैं। मतदाता अपने राज्य से इलेक्टर्स चुनते हैं, जो निर्वाचक मंडल (इलेक्टोरल कॉलेज) के होते हैं। अमेरिका में निर्वाचक मंडल के कुल 538 मत हैं और राष्ट्रपति बनने के लिए कुल 270 मत हासिल करना जरूरी होता है। अमेरिकी इतिहास का यह सबसे महंगा चुनाव है। (शेयर मंथन, 07 नवंबर 2012)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख