शेयर मंथन में खोजें

2जी की नीलामी अभी पूरी नहीं : चिदंबरम (Chidambaram)

वित्त मंत्री पी चिदंबरम (P Chidambaram) का कहना है कि 2जी स्पेक्ट्रम की नीलामी अभी पूरी नहीं हुई है और नीलामी प्रक्रिया पूरी हो जाने पर सरकार को अच्छा मुनाफा होगा।
दूरसंचार के मामलों के मंत्री समूह के अध्यक्ष के तौर पर चिदंबरम ने कहा कि अभी चार और जीएसएम सर्किल, सीडीएमए सर्किल बचे हैं। मार्च से पहले अभी और नीलामियाँ होंगी। उन्होंने कहा कि कीमत का पता नीलामी प्रक्रिया के जरिये चला है, जो कि अभी पूरी नहीं हुई है। हम यह नहीं कह सकते कि बाजार द्वारा लगायी गयी कीमत सफलता या विफलता नहीं है।
दूरसंचार मंत्री कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) का कहना है कि अगर सरकार ट्राई की सिफारिशें मानती, तो स्पेक्ट्रम नीलामी का नतीजा और खराब होता। उन्होंने बताया कि स्पेक्ट्रम की बिक्री से 9,407 करोड़ रुपये तथा 18 स्पेक्ट्रम धारकों से एक बार में लिए गये शुल्क से 7,936 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं।
पिछले दिनों हुई नीलामी से सरकार को महज 9407 करोड़ रुपये की रकम हासिल हुई है, जबकि सरकार इस प्रक्रिया से 40,000 करोड़ रुपये हासिल करने का अनुमान लगा रही थी। (शेयर मंथन, 16 नवंबर 2012)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख