शेयर मंथन में खोजें

अब गार (GAAR) लागू होगा 1 अप्रैल 2016 से

सरकार ने जनरल एंटी एवॉयडेंस रूल्स (General Anti-Avoidance Rules) को अब अप्रैल 2016 से लागू करने का निर्णय लिया है।
सरकार ने गार पर गठित पार्थसारथी शोम समिति की प्रमुख सिफारिशों को कुछ बदलाव के साथ स्वीकार कर लिया है।
वित्त मंत्री पी. चिदंबरम (P. Chidambaram) का कहना है कि गार उन विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) पर लागू नहीं होगा, जो समझौते के तहत आयकर अधिनियम की धारा 90 और 90 ए के तहत कोई लाभ नहीं लेंगे। आयकर की धारा 90 और 90 ए के तहत दोरहे कराधान से बचने के लिए समझौता विभिन्न देशों के साथ किया जाता है। इसके अलावा प्रवासी भारतीयों (एनआरआई) पर भी गार लागू नहीं होगा, जो एफआईआई में शामिल हैं।
वित्त मंत्री ने कहा है कि गार में जो भी संशोधन किये गये हैं उन्हें संसद में पास कराने के बाद ही नया कानून बनेगा। (शेयर मंथन, 14 जनवरी 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख