शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : आईआरबी इन्फ्रा, एनएमडीसी, डीएलएफ, ऐक्सिस बैंक और गुजरात इंडस्ट्रीज
खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें आईआरबी इन्फ्रा, एनएमडीसी, डीएलएफ, ऐक्सिस बैंक और गुजरात इंडस्ट्रीज शामिल हैं।
खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें आईआरबी इन्फ्रा, एनएमडीसी, डीएलएफ, ऐक्सिस बैंक और गुजरात इंडस्ट्रीज शामिल हैं।
जयप्रकाश एसोसिएट्स (Jaiprakash Associates) को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 781.20 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ।
ओरेकल फाइनेंशियल (Oracle Financial) की ईएसओपी आवंटन समिति की बैठक 28 दिसंबर 2016 को होगी।
आइडिया सेल्युलर (Idea Cellular) ने बीएसई को 1,500 करोड़ रुपये जुटाने के निर्णय की जानकारी दी है।
गोवा कार्बन (Goa Carbon) ने नवंबर महीने में बिक्री और उत्पादन के आँकड़ों की घोषणा कर दी है।