शेयर मंथन में खोजें

सेंसेक्स 20 अंक नीचे, निफ्टी 6 अंक ऊपर

भारतीय शेयर बाजार में बीएसई सेंसेक्स गिरावट और एनएसई निफ्टी हल्की मजबूती के साथ बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स 20 अंकों की कमजोरी के साथ 9,015 पर रहा। निफ्टी 6 अंकों की बढ़त के साथ 2,776 पर बंद हुआ। कमजोर वैश्विक संकेतों के मद्देनजर कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन भारतीय शेयर बाजार लाल निशान पर खुले। शेयर बाजार खुलने के कुछ ही मिनट बाद बीएसई सेंसेक्स 9,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे चला गया था। दिनभर शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव रहा। बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 0.22% की हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ। 

ग्लैक्सो स्मिथक्लाइन फार्मा के मुनाफे में 7% की वृद्धि

ग्लैक्सो स्मिथक्लाइन फार्मास्युटिकल्स के मुनाफे में 7% की वृद्धि हुई है। कंपनी का मुनाफा कैलेंडर साल 2008 में 576.57 करोड़ रुपये रहा है, जबकि पिछले कैलेंडर साल 2007 में यह 537.66 करोड़ रुपये था। कंपनी की आमदनी में भी वृद्धि हुई है। कैलेंडर साल 2008 में कंपनी का सालाना आय 1708.94 करोड़ रुपये का रहा, जबकि कैलेंडर साल 2007 में सालाना आय 1621.75 करोड़ रुपये था।  कंपनी ने लाभांश की घोषणा भी की है। कंपनी के इक्विटी शेयरों पर 22 रुपये प्रति शेयर लाभांश दिया जाएगा। इसके साथ ही  कंपनी ने  इक्विटी शेयरों पर 18 रुपये प्रति शेयर अंतरिम लाभांश देने की घोषणा की भी है।  

मेतास इन्फ्रा के शेयर ने ऊपरी सर्किट छुआ

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज मेतास इन्फ्रा के शेयर ने ऊपरी सर्किट छू लिया है।  बीएसई में आज बुधवार के कारोबार में मेतास इन्फ्रा के शेयर का भाव 5% चढ़ कर 56.85 रुपये तक चला गया। बीएसई में दोपहर 2.0 बजे कंपनी का शेयर भाव 2.22% की मजबूती के साथ 55.35 रुपये पर है।

रियल्टी क्षेत्र के शेयरों में उछाल

रियल्टी क्षेत्र के शेयरों में बढ़त का रुख है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में दोपहर 1.28 बजे रियल्टी सूचकांक में 3.2% की मजबूती है। इस तेजी के बारे में एसएमसी ग्लोबल के वीपी राजेश जैन का कहना है कि रियल्टी क्षेत्र को अभी भी कही न कही से आशा की किरण नजर आ रही है।  

एयरलाइन्स शेयरों में कमजोरी

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में एयरलाइन्स शेयरों में गिरावट का रुख है। बीएसई में सुबह 11.40 बजे किंगफिशर एयरलाइन्स में 3.64%, स्पाइसजेट में करीब 3% और जेट एयरवेज में 2.68% की कमजोरी है। इस समय बीएसई सेंसेक्स में 0.92% की गिरावट दिख रही है। मंगलवार को राज्यसभा में एक अतारांकित प्रश्न के जवाब में केंद्रीय उड्डयन मंत्री प्रफुल्ल पटेल ने बताया कि कारोबारी साल 2007-08 में देश के पाँच प्रमुख एयरलाइन्स को कुल मिला कर करीब 3200 करोड़ रुपये का घाटा सहना पड़ा।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख