शेयर मंथन में खोजें

आज भी कमजोर लग रहे हैं बाजार

राजेश जैन, वीपी, एसएमसी ग्लोबल

आज सुबह भारतीय शेयर बाजारों में कारोबार की शुरुआत कमजोरी के रुख के साथ होने की संभावना है। यहाँ यह देखने वाली बात होगी कि निफ्टी में 2650-2700 के स्तर पर किस तरह का समर्थन आता है। यदि निफ्टी इन स्तरों को तोड़ देता है, तो बाजारों की हालत काफी खराब हो जायेगी।

वैसे मेरा मानना है कि अभी निफ्टी के इन स्तरों से नीचे जाने की उम्मीद कम है, क्योंकि जब भी बाजार ज्यादा गिर जाता है, तो उसके बाद बाजार में एक तेजी देखने को मिल रही है। ऐसे में फिलहाल 2650-2700 का समर्थन स्तर टूटता नहीं दिख रहा। रुपये के मूल्य में कमजोरी आती जा रही है। ऐसे में बाजार में बाहर से डॉलर आता नहीं दिख रहा है। अंतरिम बजट से लोगों ने काफी आशाएँ लगा रखी थीं, लेकिन बजट से उन्हें निराशा हाथ लगी। ऐसे में जिन लोगों ने खरीदारी सौदे कर रखे थे, उन्हें काट दिया। लेकिन हमारे शेयर बाजारों में कल की कमजोरी का मुख्य कारण था, डॉलर सूचकांक की तेजी।
कहने का तात्पर्य यह है कि कल बाजारों में बिकवाली मुख्यतः डॉलर सूचकांक की तेजी यानी रुपये के मूल्य में कमजोरी की वजह से आयी। अमेरिकी शेयर बाजारों में डॉव जोंस नवंबर के निचले स्तरों के काफी करीब चला गया है। असल में अमेरिकी अर्थव्यवस्था की हालत काफी खराब है, हालाँकि सरकार अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने की पूरी कोशिश कर रही है।  

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख