शेयर मंथन में खोजें

लगातार दूसरे दिन गिरे भारतीय शेयर बाजार

कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स 263 अंकों की कमजोरी के साथ 9,035 पर रहा। निफ्टी 78 अंकों की गिरावट के साथ 2,770 पर बंद हुआ। कमजोर वैश्विक संकेत और अंतरिम बजट से मिली निराशा के चलते आज सुबह भारतीय शेयर बाजार लाल निशान पर खुले। दिनभर शेयर बाजार में गिरावट बनी रही। एक समय बीएसई सेंसेक्स का सूचकांक 9000 के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे चला गया था। मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 2.91% की गिरावट के साथ बंद हुआ।

जीएमआर होल्डिंग्स ने खरीदे जीएमआर इन्फ्रा के शेयर

जीएमआर होल्डिंग्स कंपनी ने जीएमआर इन्फ्रा के शेयरों की खरीद खुले बाजार से की है। बीएसई को सूचित करते हुए जीएमआर इन्फ्रा ने बताया है कि जीएमआर होल्डिंग कंपनी ने 10,11 और 12 फरवरी 2009 को खुले बाजार से कंपनी के कुल 6,30,000 शेयरों की खरीद की है। इस खरीदे के साथ ही कंपनी में जीएमआर होल्डिंग्स कंपनी की हिस्सेदारी 74.19% हो गयी है।

एचसीसी को 297 करोड़ रुपये का ठेका मिला

हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी (एचसीसी) को हिमाचल प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन की ओर से कशांग हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर परियोजना के लिये ठेका मिला है। एचसीसी ने बीएसई को भेजी गयी एक विज्ञप्ति में सूचित किया है कि एचपीपीसी की ओर से एचसीसी को 296.90 करोड़ रुपये का ठेका दिया गया है। इस खबर का सकारात्मक असर कंपनी के शेयर भाव पर नहीं दिख रहा है।

रियल्टी के शेयरों में 5% से अधिक की गिरावट

रियल्टी क्षेत्र के शेयरों में गिरावट का रुख है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में दोपहर 1.51 बजे रियल्टी सूचकांक में 5.4% की कमजोरी है। इस क्षेत्र में सबसे ज्यादा कमजोरी ऑर्बिट कॉर्पोरेशन के शेयर भाव में है, जो 7.99% की गिरावट के साथ 47.20 पर है। डीएलएल में 6.4% पेनिनसुला लैंड में 5.7%, अंसल इन्फ्रा में 5.6%, इंडियाबुल्स रियल में 5.4% और एचडीआईएल में 5.2% की कमजोरी है।

पंजीकृत हुई इंडिया इन्फोलाइन हाउसिंग

भारत में वित्तीय सेवाएँ प्रदान करने वाली कंपनी इंडिया इन्फोलाइन की सब्सिडियरी इंडिया इन्फोलाइन हाउसिंग फाइनेंस को नेशनल हाउसिंग बैंक (एनएचबी) की ओर से हाउसिंग फाइनेंस कंपनी के तौर पर पंजीकरण मिल गया है। इस पंजीकरण के बाद कंपनी घरों के लिए भी कर्ज दे सकेगी, जिससे इसे अपने कंज्यूमर फाइनेंस पोर्टफोलिओ को बढ़ाने में मदद मिलेगी। गौरतलब है कि इससे पहले इंडिया इन्फोलाइन मार्टगेज, व्यक्तिगत कर्ज, व्यावसायिक कर्ज और प्रतिभूतियों के बदले कर्ज देती थी।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख