शेयर मंथन में खोजें

इंडसइंड बैंक को 45 करोड़ रुपये का लाभ

इंडसइंड बैंक का लाभ  अक्टूबर-दिसंबर 2008 की तिमाही में 45.08 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि पिछले वर्ष 2007 की इसी तिमाही में यह लाभ 25.04 करोड़ रुपये था। इस वर्ष के तिमाही में बैंक को 760.55 करोड़ रुपये की आय हुई, जबकि पिछले वर्ष 2007 की इसी तिमाही में यह 566.13 करोड़ रुपये थी।

सांवरिया एग्रो ऑयल्स के लाभ में 78% की कमी

सांवरिया एग्रो ऑयल्स के लाभ में 78% की कमी आयी है। अक्टूबर-दिसंबर 2008 की तिमाही में कंपनी का लाभ घटकर 3.42 करोड़ रुपये रह गया है, जबकि पिछले वर्ष 2007 की इसी तिमाही में यह लाभ 15.70 करोड़ रुपये था। इस वर्ष के तिमाही में कंपनी को 268.03 करोड़ रुपये की आय हुई, जबकि पिछले वर्ष की इसी तिमाही में यह 199.33 करोड़ रुपये थी।

बैंकिंग शेयरों में 6% की गिरावट

बैंकिंग क्षेत्र में आज  गिरावट का रुख दिख रहा है। बीएसई में दोपहर 1.58 बजे बैंकिंग सूचकांक में 6% की कमजोरी है। इस क्षेत्र में सबसे ज्यादा गिरावट कोटेक महिंद्रा बैंक के शेयर भाव में है, जो 30.05 रुपये या 8.9% की कमजोरी के साथ 307.55 रुपये पर है।

मंदी के बावजूद योजनाओं पर काम जारी: महिंद्रा एंड महिंद्रा

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने ऑटो क्षेत्र में मंदी के बावजूद अपनी किसी भी योजना को रोक कर नहीं रखा है। कंपनी के कहा है कि महाराष्ट्र के चकन में 4,000 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले ग्रीनफील्ड संयंत्र का काम भी जारी है।

न रहें हमारे सत्यम ऑडिट पर निर्भरः प्राइस वाटरहाउस

ऑडिटिंग फर्म प्राइस वाटरहाउस ने सत्यम कंप्यूटर्स के निदेशक मंडल को सूचित किया है कि वे उसके द्वारा किये गये ऑडिट पर निर्भर न करें। सत्यम कंप्यूटर्स के निदेशक मंडल ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) को सूचित किया है कि कंपनी की पूर्व ऑडिटिंग फर्म प्राइस वाटरहाउस ने उसे पत्र भेज कर यह सूचना दी है। बीएसई में आज के कारोबार में 20.55 रुपये का निचला स्तर छूने के बाद कंपनी का शेयर भाव सुबह 11.21 बजे 26.38% की गिरावट के साथ 22.05 रुपये पर था।  

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख