शेयर मंथन में खोजें

बाजार में फिर बड़ी गिरावट, सेंसेक्स दस हजार के नीचे

सेंसेक्स करीब सात सौ अंक की चोट सह कर एक बार फिर 10,000 के नीचे फिसल गया है। निफ्टी भी एक बार फिर 3,000 के स्तर के नीचे चला गया। भारतीय बाजारों ने अमेरिकी और एशियाई बाजारों में आयी गिरावट की राह पर ही चलते हुए कमजोर शुरुआत की। इसके बाद पूरे दिन बाजार लगातार नीचे फिसलता रहा और आखिरकार सेंसेक्स 696 अंक या 6.61% का गोता लगा कर 9,840 पर बंद हुआ। एनएसई का निफ्टी 209 अंक या 6.66% की कमजोरी के साथ 2,939 पर बंद हुआ। मंझोले शेयरों के सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 3.61% की कमजोरी रही। बीएसई का स्मॉलकैप सूचकांक 2.51% की गिरावट के साथ बंद हुआ। बीएसई में सभी क्षेत्रों के सूचकांकों में गिरावट का रुख रहा। सबसे ज्यादा गिरावट रियल्टी क्षेत्र में रही। हेल्थकेयर और एफएमसीजी को छोड़ कर बाकी सभी क्षेत्रीय सूचकांकों में 4% से अधिक की गिरावट रही।

नकदी की ओर झुकाव बढ़ा रिलायंस इक्विटी फंड का

रिलायंस इक्विटी फंड ने अक्टूबर के महीने में अपने पोर्टफोलिओ में नकदी का हिस्सा बढ़ाया है। जहाँ सितंबर में इसके पोर्टफोलिओ में नकदी का हिस्सा 27.68% था, वहीं अक्टूबर में यह हिस्सा बढ़ कर 33.58% हो गया। दूसरी ओर इस दौरान फंड ने इक्विटी के क्षेत्र में अपनी हिस्सेदारी को 70.97% से घटा कर 64.86% कर दिया है। क्षेत्रों के लिहाज से देखें तो अक्टूबर महीने के दौरान फंड ने अपने पोर्टफोलिओ में बैंकिंग क्षेत्र की हिस्सेदारी को बढ़ा कर 13.36% कर लिया है।

धातु शेयरों की चमक पड़ी फीकी

धातु क्षेत्र के शेयरों की कल की चमक आज एकदम फीकी पड़ गयी है। चीन सरकार के 586 अरब डॉलर के पैकेज से पैदा हुए उत्साह के चलते सोमवार को धातु क्षेत्र के शेयरों ने काफी मजबूती हासिल की थी और बीएसई का धातु सूचकांक 10.92% उछला था। लेकिन आज इसमें 8.42% की गिरावट आयी।

भारतीय बाजारों में गिरावट

मंगलवार की सुबह एशियाई बाजारों में आयी गिरावट की राह पर ही चलते हुए भारतीय बाजारों ने दिन के कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ की। दोपहर 12.15 बजे बीएसई का सेंसेक्स 484 अंक यानी 4.59% की गिरावट के साथ 10,052 पर चल रहा है। एनएसई का निफ्टी 132 अंक या 4.20% की कमजोरी के साथ 3,046 पर है। बीएसई में सभी क्षेत्रों के सूचकांकों में गिरावट का रुख है। सबसे ज्यादा गिरावट रियल्टी क्षेत्र में है, जो 5.76% नीचे चल रहा है। हेल्थकेयर और एफएमसीजी क्षेत्रों को छोड़ कर बाकी सभी क्षेत्र 2-5% कमजोर चल रहे हैं।

जयप्रकाश एसोशिएट्स, स्टरलाइट इंडस्ट्रीज, टाटा मोटर्स, भारती एयरटेल, रिलायंस इंडस्ट्रीज, हिंडाल्को, बीएचईएल, टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, लार्सेन एंड टूब्रो, सत्यम कंप्यूटर्स और डीएलएफ के शेयरों में 5% से अधिक की गिरावट है।    

भारतीय बाजारों ने की शानदार वापसी

मजबूत वैश्विक संकेतों की वजह से भारतीय बाजारों ने सप्ताह की शुरुआत मजबूती के साथ की। दिन भर के कारोबार के बाद बीएसई का सेंसेक्स 572 अंक यानी 5.74% की बढ़त के साथ 10,536 पर बंद हुआ। एनएसई का निफ्टी भी 175 अंक या 3.89% की तेजी के साथ 3,148 पर बंद हुआ।

आज की तेजी में सबसे ज्यादा योगदान धातु, ऊर्जा और कैपिटल गुड्स क्षेत्रों का रहा। बीएसई में सभी क्षेत्रों के सूचकांक मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहे।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख