शेयर मंथन में खोजें

वित्त वर्ष की पहली छमाही में आईपीओ बाजार में कंपनियों ने दोगुने पूँजी अर्जित की : प्राइमडाटाबेस

वित्त वर्ष 2024-25 की पहली छमाही में 40 भारतीय कंपनियों ने मेन बोर्ड आईपीओ से 51,365 करोड़ रुपये की पूँजी जुटायी है। यह संख्या पिछले वित्त वर्ष 2023-24 की समान अवधि में आये 31 आईपीओ से अर्जित 26,311 करोड़ रुपये की पूँजी से 95% अधिक है। यह जानकारी प्राथमिक पूँजी बाजार पर आँकड़े जुटाने वाले प्राइमडाटाबेस की वेबसाइट से मिली है।

पीएम इंटर्नशिप योजना : हर महीने युवाओं को मिलेंगे 5,000 रुपये

केंद्र सरकार समय-समय पर ऐसी कई योजनाएँ लेकर आती है, जिनका लाभ खास कर महिलाओं और युवाओं को मिलता है। इसी तरह की एक और योजना केंद्र सरकार शुरू करने जा रही है, जिसका नाम है पीएम इंटर्नशिप योजना (PM Internship Scheme)।

10 में से 9 कारोबारियों को 2022 से 2024 के बीच एफऐंडओ सौदों में हुआ घाटा : सेबी का अध्ययन

शेयर बाजार के फ्यूचर ऐंड ऑप्शंस (एफऐंडओ) सौदों में तकरीबन 93% यानी 10 में 9 कारोबारियों को घाटा हुआ। बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के अध्ययन में पाया गया है कि वित्त वर्ष 2022 से वित्त वर्ष 2024 के बीच एफऐंडओ सौदे करने वाले कारोबारियों को 1.8 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

सेबी ने ऐक्सिस कैपिटल पर लगाया प्रतिबंध, इन्वेस्टमेंट बैंकर के तौर पर नहीं कर सकेगा काम

ऐक्सिस कैपिटल को मार्केट रेगुलेटर सेबी यानी सिक्योरिटी ऐंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया से बड़ा झटका लगा है। सेबी ने ऐक्सिस कैपिटल पर इन्वेस्टमेंट बैंकर के तौर पर काम करने पर रोक लगा दी है। सेबी की ओर से यह रोक डेट मार्केट में अगले आदेश के लिए जारी की गई है।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरें 50 बीपीएस घटा कर चौंकाया

बाजार में आम धारणा थी कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व (US Federal Reserve) अपनी ब्याज दरों में 25 आधार अंक (25 bps) की कटौती करेगा, पर इसने सबको चौंकाते हुए 50 बीपीएस या 0.5% अंक की आक्रामक कटौती का फैसला किया है। एफओएमसी ने यह निर्णय 11-1 के बड़े बहुमत से किया।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख