शेयर मंथन में खोजें

अगले तीन साल में AI में करेगी 1 अरब डॉलर का निवेश करेगा Wipro, स्टॉक फिसला

विप्रो (Wipro Ltd) अगले तीन वर्षों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) में एक अरब डॉलर का निवेश करेगी और विप्रो एआई 360 लॉन्च करेगी। इसके बारे में कहा गया है कि यह एक एंड-टू-एंड इनोवेशन इकोसिस्टम बनाएगा, जिसमें जिम्मेदार एआई मूल में होगा।

12 जुलाई को खुलेगा Utkarsh Small Finance Bank का आईपीओ

Utkarsh Small Finance Bank का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (Initial Public Offering) बुधवार (12 जुलाई) को खुलेगा। सेंको गोल्ड के बाद इस महीने लॉन्च होने वाली यह दूसरी पेशकश होगी। पब्लिक इश्यू के लिए बोली 14 जुलाई को बंद होगी। 

Suzlon Energy को मिली पवन ऊर्जा परियोजना, कंपनी के शेयर में 4% की बढ़त

अक्षय ऊर्जा समाधान प्रदाता सुजलॉन एनर्जी (Suzlon Energy Ltd) को केपी समूह (KP Group) से 47.6 मेगावॉट पवन ऊर्जा परियोजना के निर्माण के लिए ऑर्डर मिलने की खबर से मंगलवार (11 जुलाई) को कंपनी के शेयरों में 4% की बढ़त देखने को मिली।

आईटीसी के निदेशक मंडल ने संजीव पुरी को सीएमडी नियुक्त किया

आईटीसी (ITC Ltd) के निदेशक मंडल ने संजीव पुरी को पाँच साल की अवधि के लिए कंपनी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के रूप में फिर से नियुक्त करने की सिफारिश की है। यह 22 जुलाई, 2024 से प्रभावी होगी।

PKH Ventures ने रद्द किया आईपीओ, साल का दूसरा सार्वजनिक निर्गम वापस

पीकेएच वेंचर्स (PKH Ventures Ltd) ने निवेशकों की कमजोर प्रतिक्रिया का हवाला देते हुए अंतिम दिन अपने सार्वजनिक निर्गम (IPO) को वापस लेने का फैसला किया है। इस कदम से यह इस साल वापस लिया जाने वाला दूसरा सार्वजनिक निर्गम बन गया है। आईपीओ को कुल पेशकश आकार के केवल 65% के लिए बोली मिली।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख