शेयर मंथन में खोजें

एफआईपीबी (FIPB) ने किए हैं 76 प्रस्ताव मंजूर

विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड (Foreign Investment Promotion Board) ने खुदरा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (Foreign Direct Investment) नीति की शुरुआत से अब तक 76 प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री ई. एम. नचिअप्पन ने राज्य सभा को कल यह जानकारी दी। ये प्रस्ताव फरवरी 2006 से ले कर दिसंबर 2013 के बीच मंजूर किये गये हैं।
खुदरा क्षेत्र के अलावा रक्षा, प्रसारण, प्रिंट मीडिया, नागरिक उड्डयन, बैंकिंग, कमोडिटी एक्सचेंज, कुरियर सेवाएँ, टेलीकॉम सेवाएँ, एनबीएफसी आदि अन्य क्षेत्रों में एफडीआई की भी एफआईपीबी ने स्वीकृति दी है। (शेयर मंथन, 06 फरवरी 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख