शेयर मंथन में खोजें

भारत 2030 तक बन सकता है 10 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था

वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग के सचिव सुभाष चंद्र गर्ग ने मंगलवार को कहा कि भारत में इतनी क्षमता है कि यह साल 2030 तक 10 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन सकता है।

नयी दिल्ली में एक समिट को संबोधित करते हुए गर्ग ने कहा कि निरंतरता के साथ आठ प्रतिशत की वृद्धि और डॉलर के मुकाबले रुपये के एक रुपये प्रति वर्ष की दर से डीवैल्यूएशन से भारत इस लक्ष्य तक पहुँच सकता है। वित्तीय प्रबंधन के मसले पर गर्ग ने कहा कि हालाँकि यह चुनावी वर्ष है, लेकिन इसके बावजूद वित्तीय स्थिति को बिगड़ने नहीं दिया जायेगा। उन्होंने यह भी उम्मीद जतायी कि भारत जल्दी ही तीन प्रतिशत वित्तीय घाटे के लक्ष्य को हासिल कर लेगा और यह अधिक स्थायी होगा। गर्ग ने यह भी बताया कि टैक्स टू जीडीपी अनुपात में बढ़ोतरी हुई है। (शेयर मंथन, 20 जून 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख