शेयर मंथन में खोजें

समय पर लोन चुकाने वाले किसानों को मोदी सरकार देगी बड़ी छूट

नये साल में मोदी सरकार किसानों को एक बड़ा तोहफा देने की तैयारी में है।

सूत्रों के अनुसार, 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले सरकार इस बात पर विचार कर रही है कि जो किसान समय पर अपने कृषि ऋण का भुगतान कर देते हैं, उनका ब्‍याज माफ कर दिया जाये। इससे सरकार के खजाने पर 15,000 करोड़ का अतिरिक्‍त बोझ पड़ेगा। उनके अनुसार, इस प्रस्‍ताव पर भी विचार किया जा रहा है कि खाद्य फसलों के लिए ली जाने वाली बीमा पॉलिसी का प्रीमियम भी पूरी तरह माफ कर दिया जाये। साथ ही, उद्यानिकी फसलों का प्रीमियम घटाने पर भी विचार किया जा रहा है।
मध्‍य प्रदेश, राजस्‍थान और छत्‍तीसगढ़ में हुए हालिया चुनाव हारने के बाद भाजपा सरकार कृषि क्षेत्र की समस्‍याओं को सुलझाने के लिए तत्‍परता से कदम उठाने जा रही है। सूत्रों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों में इस विषय पर उच्‍च स्‍तर पर कई बैठकेँ हुयी हैं।
दरअसल, सरकार बंपर उत्‍पादन के बावजूद किसानों की कम कमाई के समाधान के लिए यह योजना बना रही है।
तत्‍काल राहत देने के लिए सरकार इस प्रस्‍ताव पर विचार कर रही है कि जो किसान समय पर अपने फसल ऋण का भुगतान करते हैं उनका 4% का ब्‍याज माफ कर दिया जाए। फिलहाल, किसानों को अल्‍पावधि के लिए 3 लाख रुपये तक का कर्ज 7% के ब्‍याज दर पर उपलब्‍ध कराया जाता है। समय पर भुगतान करने वाले किसानों को ब्‍याज में 3% की छूट दी जाती है।
सरकार ने चालू वित्‍त वर्ष के दौरान किसानों को 11 लाख करोड़ रुपये का कर्ज देने का लक्ष्‍य रखा है। पिछले वित्‍त वर्ष के दौरान किसानों को 11.69 लाख करोड रुपये का कर्ज किसानों को दिया गया था, जो 10 लाख करोड़ के लक्ष्‍य से अधिक था।
कृषि ऋण का समय पर भुगतान करने वालों को सरकार ब्‍याज पर 5% और सामान्‍य मामले में 2% की छूट देती है। केंद्र सरकार इसके लिए लगभग 15,000 करोड़ रुपये सालाना वहन करती है। (शेयर मंथन, 29 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख