शेयर मंथन में खोजें

क्षमता विस्तार के लिए कैंपस एक्टिववियर ने मैरिको से खरीदी जमीन

स्पोर्ट्स ऐंड एथलीजर फुटवियर कंपनी कैंपस एक्टिववियर ने बुधवार को एक्सचेंज को जानकारी दी है कि उसने एक जमीन का अधिग्रहण किया है। कंपनी ने जमीन का यह अधिग्रहण एफएमसीजी (FMCG) की दिग्गज कंपनी मैरिको से की है। कंपनी ने यह जमीन हिमाचल प्रदेश के पोंटा साहिब में किया है।

तिमाही आधार पर टीसीएस का मुनाफा 5 फीसदी बढ़ा

आईटी (IT) सेक्टर की दिग्गज कंपनी टीसीएस (TCS) यानी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज का चौथी तिमाही में मुनाफे में 5% की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी का मुनाफा कंसोलिडेटेड आधार पर पिछली तिमाही के 10846 करोड़ रुपए के मुकाबले 11392 करोड़ रुपए दर्ज हुआ है। वहीं तिमाही आधार पर कंपनी की आय में 1.6% की मामूली बढ़ोतरी देखी गई है।

नियोजेन केमिकल का इलेक्ट्रोलाइट मैन्युफैक्चरिंग टेक्नोलॉजी के लिए एमयूआईएस के साथ करार

स्पेश्यालिटी केमिकल मैन्युफैक्चर करने वाली कंपनी नियोजेन केमिकल (Neogen Chemicals) ने जापान की एमयूआईएस (MUIS) के साथ करार का ऐलान किया है। यह करार एमयू आयोनिक सॉल्यूशंस कॉरपोरेशन जापान के साथ किया गया है। इस करार के तहत नियोजेन केमिकल भारत में इलेक्ट्रोलाइट के लिए मैन्युफैक्चरिंग टेक्नोलॉजी लाइसेंस हासिल करेगी।

सिप्ला का नोवार्टिस फार्मा के साथ डायबिटीज की दवा के लिए लाइसेंसिंग करार

दवा बनाने वाली कंपनी सिप्ला ने नोवार्टिस फार्मा एजी (AG) के साथ लाइसेंसिंग करार का ऐलान किया है। कंपनी ने यह करार डायबिटीज की दवा के लिए किया है। इस करार के तहत सिप्ला डायबिटीज की दवा की
मैन्युफैक्चरिंग के साथ उसकी मार्केटिंग भी कर सकेगी।

ट्रायंफ ने भारतीय कारोबार को बजाज ऑटो को ट्रांसफर किया

ब्रिटेन की बाइक बनाने वाली कंपनी ट्रायंफ (Triumph) ने अपने भारतीय कारोबार को बजाज ऑटो को ट्रांसफर कर दिया है। ट्रायंफ ने भारतीय कारोबार के बिक्री और मार्केटिंग राइट्स बजाज ऑटो को ट्रांसफर कर दिया है। दोनों कंपनियों ने संयुक्त बयान जारी कर कहा है कि साल 2023 यानी इसी साल मिड साइज की बाइक बाजार में उतारेगी।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!