शेयर मंथन में खोजें

अपने निचले स्तरों से सँभले भारतीय शेयर बाजार

दोपहर बाद के कारोबार में भारतीय शेयर बाजार अपने निचले स्तरों से सँभले हैं। एक समय 360 से अधिक अंक गिर चुका सेंसेक्स दोपहर 2.42 बजे हरे निशान में दिखायी पड़ रहा है। आज जारी किये गये अक्टूबर महीने के औद्योगिक उत्पादन के नकारात्मक आंकड़ों के बावजूद भारतीय शेयर बाजारों में वापसी देखने को मिल रही है। अक्टूबर महीने में औद्योगिक विकास दर -0.4% रही है, जबकि पिछले साल अक्टूबर महीने में यह 12.2% रही थी।

नितिन फायर को 2.3 करोड़ का ठेका, शेयर उछले

नितिन फायर प्रोटेक्शन इंडस्ट्रीज की सहायक कंपनी लॉजिकॉन बिल्डिंग सिस्टम्स को 2.3 करोड़ रुपये का ठेका हासिल हुआ है। इसके तहत लॉजिकान द्वारा मेरियट कोर्टयार्ड अंधेरी में फायर एलार्म और फायर फाइटिंग सिस्टम्स उपलब्ध कराये जायेंगे। इस खबर का शेयर बाजार में इस कंपनी के शेयरों पर सकारात्मक असर दिख रहा है।

अक्टूबर महीने में औद्योगिक विकास दर -0.4%

शुक्रवार को जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार अक्टूबर महीने में औद्योगिक विकास दर -0.4% रही है, जबकि पिछले साल अक्टूबर महीने में यह 12.2% रही थी। इस साल सितंबर महीने में यह 4.8% दर्ज की गयी थी। कैपिटल गुड्स क्षेत्र में पिछले साल के अक्टूबर महीने के लगभग 21% की तुलना में इस साल अक्टूबर महीने में केवल 3.1% की वृद्धि दर्ज की गयी है।

नाल्को का रियो टिंटो एल्कॉन के साथ समझौता

देश की जानी-मानी एल्युमिनियम उत्पादक कंपनी नाल्को ने कनाडा की रियो टिंटो एल्कॉन (आरटीए) के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किया है। आरटीए वैश्विक स्तर पर बाक्साइट, एलुमिना और एल्युमिनियम के आपूर्ति से जुड़ी हुई है।

तानला सॉल्यूशंस के शेयर चढ़े

तानला सॉल्यूशंस ने महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड के  साथ मिल कर 11 दिसंबर 2008 से 3जी वीएएस प्लेटफार्म के आरंभ की घोषणा की है। इसके साथ ही तानला सॉल्यूशंस देश में 3जी नेटवर्क पर लाइव सेवा देने वाली पहली कंपनी बन गयी है। इस खबर का शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव पर सकारात्मक असर दिख रहा है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"