शेयर मंथन में खोजें

एशियाई बाजारों में मजबूती, भारतीय बाजार कमजोर

गुरुवार को अमेरिकी बाजारों में आयी भारी उछाल के बाद शुक्रवार को एशियाई शेयर बाजारों में भी मजबूती दर्ज की गयी। चीन के शंघाई कंपोजिट सूचकांक में 3% से अधिक की उछाल रही। जापान का निक्केई 2.72% की बढ़त के साथ बंद हुआ, जबकि हांगकांग के हैंग सेंग सूचकांक में 2.43% की मजबूती रही। ताइवान वेटेड में भी  0.34% की हल्की बढ़त रही। अपवाद रहा दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जो नीचे की ओर लगभग सपाट बंद हुआ।   भारतीय समयानुसार 2.30 बजे बीएसई का सेंसेक्स लगभग 100 अंक नीचे चल रहा है। उधर यूरोपीय बाजारों में शुक्रवार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई है। इस समय एफटीएसई 100, कैक 40 और डैक्स सूचकांक 2.5-3.5% की बढ़त पर चल रहे हैं।

नाइमेक्स में कच्चा तेल हल्की तेजी के साथ बंद

न्यूयार्क मर्केटाइल एक्सचेंज में गुरुवार को कच्चा तेल उछाल के साथ बंद हुआ। कच्चा तेल 58.24 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर बंद हुआ। यह बुधवार को 56.16 डालर प्रति बैरल पर बंद हुआ था। वहीं गुरुवार को कच्चा तेल वायदा में 4 डॉलर प्रति बैरल का उछाल आया और कच्चा तेल फिर 60 डॉलर प्रति बैरल के पास पहुंच गया। लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि कच्चे तेल में ये तेजी लंबे समय तक नहीं रहेगी, क्योंकि कारोबारियों के मन से मंदी का डर जल्दी नहीं जायेगा।

अब और घटेंगीं ब्याज दरें

राजीव रंजन झा

पूरे 21 हफ्तों के बाद भारत में महंगाई दर 10% के नीचे वापस लौटी है। इसलिए पूरी उम्मीद रहेगी कि बाजार इसका एक जश्न मनायेगा। एक दिन की छुट्टी के दौरान भारत कल दुनिया भर के लाल निशानों की मार से बचा रह गया था। आज अंतरराष्ट्रीय बाजारों में तस्वीर पलट चुकी है और चारों तरफ हरियाली दिख रही है। इसलिए एक सकारात्मक माहौल में महंगाई दर की इस अप्रत्याशित कमी का फायदा मिलना स्वाभाविक ही है।

फिलहाल दूर रहें कमोडिटी शेयरों से

अनीता गांधी, संस्थागत बिक्री प्रमुख, अरिहंत कैपिटल

महँगाई दर के बेहतर आंकड़ों और मजबूत वैश्विक संकेतों की वजह से आज का बाजार थोड़ा ऊपर खुलेगा। सिंगापुर में निफ्टी वायदा बुधवार को एनएसई में निफ्टी के बंद स्तर से लगभग 65 अंक ऊपर है। यह भी बेहतर संकेत है।

डॉव जोंस में उछाल, एशिया में भी हरियाली

तीन दिनों की बिकवाली के बाद निवेशकों ने गुरुवार को फिर से उत्साह दिखाया, जिसकी वजह से डॉव जोंस में 552 अंकों की मजबूती दर्ज की गयी। अमेरिकी बाजारों की इस मजबूती के बाद शुक्रवार की सुबह एशियाई बाजारों में भी हरियाली है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"