शेयर मंथन में खोजें

महंगाई दर अब 9% के भी नीचे

महंगाई की मार से त्रस्त लोगों को आज जारी आंकड़ों ने मुस्कराने का एक मौका दे दिया है। महंगाई दर 1 नबंवर, 2008 को खत्म हुए सप्ताह में गिरकर 8.98% पर आ गयी है। इसके पिछले हफ्ते में यह दर 10.72% पर थी, यानी एक हफ्ते में इसमें 1.74% अंक की गिरावट आयी है। हालांकि पिछले साल इसी अवधि में यह दर 3.35% थी।

अमेरिकी और यूरोपीय बाजार धराशायी, एशिया लाल

अमेरिकी अर्थ जगत में रोजाना जारी किये जा रहे विभिन्न नकारात्मक आंकड़ों के बीच अमेरिकी वित्त सचिव द्वारा जारी किये गये बयान की वजह से बुधवार को भी यानी लगातार तीसरे दिन अमेरिकी शेयर बाजारों में गिरावट का क्रम बना रहा और डॉव जोंस में 411 अंकों या 4.73% की कमजोरी दर्ज की गयी। नैस्डैक में 5.17%  की गिरावट रही। यदि यूरोप की बात करें, तो डैक्स में लगभग 3% और एफटीएसई 100 में 1.5% की कमजोरी रही। कल यूरोपीय और अमेरिकी बाजारों में आयी गिरावट का साफ असर गुरुवार को एशियाई बाजारों में दिख रहा है। भारतीय समयानुसार दोपहर 12.30 बजे हैंग सेंग और जकार्ता कंपोजिट में लगभग 4.5-5.5%  की गिरावट है। जापान का निक्केई सूचकांक  5.25% की गिरावट के साथ बंद हुआ। ताइवान वेटेड में 3.85% की कमजोरी है। स्ट्रेट टाइम्स और कॉस्पी लगभग 3% नीचे चल रहे हैं। एशियाई बाजारों की इस गिरावट से फिलहाल शंघाई कंपोजिट अछूता दिख रहा है, जो शुरुआती कमजोरी के बाद इस समय लगभग 4% की बढ़त पर है।

अक्टूबर में 47,000 करोड़ रुपये निकाल लिये म्यूचुअल फंड निवेशकों ने

कमजोरी के मौकों पर भारतीय शेयर बाजार को लगातार सहारा दे रहे म्यूचुअल फंडों को अक्टूबर में निवेशकों की काफी बेरुखी झेलनी पड़ी है। अक्टूबर महीने के दौरान निवेशकों ने म्यूचुअल फंडों से कुल 46,793 करोड़ रुपये का निवेश निकाल लिया।

अभी सस्ते नहीं होंगे पेट्रोल-डीजल

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में हाल में आयी गिरावट के बावजूद देश में पेट्रोल-डीजल अभी सस्ते नहीं होंगे। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री मुरली देवड़ा ने आज संवाददाताओं से बातचीत में साफ किया कि इस समय कीमतें नहीं घटायी जा सकतीं, क्योंकि तेल कंपनियां अब भी भारी घाटा उठा रही हैं।

फिर लुढ़के भारतीय बाजार

भारतीय शेयर बाजारों में मंगलवार को आयी गिरावट का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा और दिन भर चले उतार-चढ़ाव के बाद सेंसेक्स 303 अंक या 3.08% की कमजोरी के साथ 9,536 पर बंद हुआ। कल के कारोबार में लगभग 700 अंकों की गिरावट झेलने वाला सेंसेक्स पिछले दो सत्रों में लगभग 1,000 नीचे आ गया है। एनएसई का निफ्टी 91 अंक या 3.07%  की गिरावट के साथ 2,848 पर बंद हुआ। आज के कारोबार में सीएनएक्स मिडकैप में 1.61% की कमजोरी रही, जबकि बीएसई का स्मॉलकैप सूचकांक 1.92%  की गिरावट के साथ बंद हुआ।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"