पीएनबी ने किया ओरिएंटल इंश्योरेंस से समझौता
पंजाब नेशनल बैंक ने ओरिएंटल इंश्योरेंस के साथ एक समझौता किया है। बैंक ने बीएसई को सूचित किया है कि बैंक ने आईआरडीए के "रेफरल एरेंजमेंट" प्रावधानों के तहत बैंकएश्योरेंस-जनरल इंश्योरेंस हेतु ओरिएंटल इंश्योरेंस के साथ एक करार किया है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में पंजाब नेशनल बैंक के शेयर भाव में हल्की गिरावट का रुख है।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में जी इंटरटेनमेंट के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। दिन के कारोबार में 114.70 रुपये का निचला स्तर छूने के बाद कंपनी का शेयर भाव दोपहर 1.31 बजे 11% की कमजोरी के साथ 115.30 रुपये पर है। आज के पहले के दो कारोबारी सत्रों में इस शेयर में करीब 19% की बढ़त दर्ज की गयी थी।
मेतास इन्फ्रा के शेयरों का निचला सर्किट छूने का सिलसिला टूट गया है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में लगातार तेईस कारोबारी सत्रों में निचला सर्किट छूने के बाद आज इसने ऊपरी सर्किट छू लिया है। बीएसई में आज बुधवार के कारोबार में मेतास इन्फ्रा के शेयर का भाव करीब 5% चढ़ कर 54.35 रुपये तक चला गया। खबर है कि वित्तीय सेवाओं से जुड़ी संस्था आईएलएंडएफएस के हाथ में मेतास इन्फ्रा का नियंत्रण जा सकता है।