शेयर मंथन में खोजें

पीटीसी इंडिया के बोर्ड ने दी फंड उगाहने की मंजूरी

पीटीसी इंडिया के निदेशक मंडल ने क्वालिफाइड संस्थागत प्लेसमेंट के जरिये 1200 करोड़ रुपये तक के फंड जुटाने को मंजूरी दे दी है। कंपनी ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) को भेजी गयी विज्ञप्ति में सूचित किया है कि कंपनी के निदेशक मंडल ने 400 करोड़ रुपये तक के एनसीडी और 800 करोड़ रुपये तक के वारंट के लिए स्वीकृति दी है।

सेंसेक्स की मजबूती बरकरार

12.16: मजबूत वैश्विक संकेतों के मद्देनजर भारतीय शेयर बाजारों में बुधवार के कारोबार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। इस समय भी बीएसई सेंसेक्स की तेजी बरकरार है और यह 151 अंकों की मजबूती के साथ 9,300 पर है। इस समय सेंसेक्स के सभी शेयर बढ़त पर हैं। जयप्रकाश एसोसिएट्स, रिलायंस कम्युनिकेशंस और टाटा स्टील में 4.7-4.9% की मजबूती है।

जेएसडब्लू स्टील के शेयर में तेजी

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में जेएसडब्लू स्टील के शेयर भाव में अच्छी तेजी दिख रही है। आज के कारोबार में एक समय 207.45 रुपये का ऊँचा स्तर छूने के बाद कंपनी का शेयर भाव दोपहर 12.10 बजे 8.3% की बढ़त के साथ 205.10 रुपये पर है। एचएसबीसी ग्लोबल इन्वेस्टमेंट फंड और उसकी मॉरिशस स्थित शाखा ने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी 3.12% से घटा कर 2.99% कर ली है।

एशियाई शेयर बाजारों में तेजी

कल अमेरिकी और यूरोपीय शेयर बाजारों में आयी तेजी के बाद आज बुधवार के कारोबार में एशियाई शेयर बाजारों में मजबूती का रुख दिख रहा है। भारतीय समयानुसार 11.15 बजे शंघाई कंपोजिट, निक्केई, हैंग सेंग और कॉस्पी में 2-3% की बढ़त है। हालाँकि स्ट्रेट्स टाइम्स, जकार्ता कंपोजिट और ताइवान वेटेड भी हरे निशान में हैं, लेकिन इनकी मजबूती 1% से कम है।

तीन दिनों के बाद सँभले अमेरिकी शेयर बाजार

लगातार 3 दिनों तक गिरने के बाद मंगलवार को डॉव जोंस 141 अंकों की बढ़त दर्ज करने में कामयाब रहा और एक बार फिर 8,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर के ऊपर चला गया। अमेरिका के नेशनल एसोसिएशन ऑफ रियल्टर्स की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक दिसंबर में प्रीओन्ड घरों की बिक्री 6.3% बढ़ गयी।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख