शेयर मंथन में खोजें

डॉव जोंस में बढ़त, एशियाई बाजारों में मजबूती

कई नकारात्मक खबरों को दरकिनार करते हुए मंगलवार को अमेरिकी निवेशकों ने खरीदारी के प्रति रुचि दिखायी, फलस्वरूप डॉव जोंस में 62 अंकों की बढ़त दर्ज की गयी। आज सुबह एशियाई बाजारों में बढ़त दिख रही है।

सेंसेक्स में हरियाली, निफ्टी में लाली

बीएसई सेंसेक्स में हरियाली और एनएसई के निफ्टी में लाली छायी। बीएसई सेंसेक्स 60 अंकों की मजबूती के साथ 10,336 पर रहा। निफ्टी में 8 अंकों की कमजोरी रही और यह 3,113 पर बंद हुआ। मिलेजुले वैश्विक संकेतों के मद्देनजर भारतीय शेयर बाजार मंगलवार सुबह गिरावट के साथ खुले, लेकिन जल्दी ही बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर शुरू हो गया। दोपहर बाद बीएसई सेंसेक्स में गिरावट बढ़ गयी। कारोबार के आखिरी घंटे में सेसेक्स ने फिर उछाल भरी और यह मजबूती के साथ बंद होने में कामयाब रहा।

मेतास इन्फ्रा को 110 करोड़ का काम मिला, शेयरों में उछाल

मेतास इन्फ्रा को दक्षिण रेलवे से 110 करोड़ रुपये का काम मिला है। कंपनी ने बीएसई को जारी एक विज्ञप्ति में बताया है कि दक्षिण रेलवे ने सीटी रामानाथन(सीटीआर) के साथ एक संयुक्त उपक्रम में कंपनी को चेंगलपट्टू में विलुपूरम के बीच ब्रॉड गेज ट्रैक को डबल करने का काम दिया है।  

एशियाई बाजारों में कहीं लाली, कहीं हरियाली

सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख रहा। चीन के शंघाई कंपोजिट सूचकांक में 3% बढ़त रही, जबकि दक्षिण कोरिया के कॉस्पी सूचकांक में 1.76% की मजबूती आयी। ताइवान वेटेड और निक्केई भी हरे निशान में बंद हुए, हालांकि इनकी बढ़त अधिक नहीं रही।

सानरा मीडिया ने किया 20 लाख पाउंड का समझौता

विश्वस्तरीय प्रोड्क्शन कंपनी एंडेमॉल के साथ सानरा मीडिया लिमिटेड ने 20 लाख पाउंड का एक समझौता किया है। सानरा ने बीएसई को जारी विज्ञप्ति में कहा है कि  इस समझौते के तहत एनीमेटेड सीरिज "दी 99" के निर्माण करने की योजना है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख