शेयर मंथन में खोजें

यह सत्यम नहीं, और सुंदरम तो बिल्कुल नहीं

राजीव रंजन झा

सत्यम कंप्यूटर आज एक अराजक कंपनी बन चुकी है। इसकी बागडोर ऐसे प्रबंधन के हाथों में है, जिसके पास कंपनी की महज 5% या उससे भी कम हिस्सेदारी है और बाकी निवेशकों का विश्वास यह प्रबंधन पूरी तरह खो चुका है। इसके बावजूद ऐसा जान पड़ता है कि यह प्रबंधन किसी भी तरह की जोड़-तोड़ से खुद को बचाये रखने की अंतिम कोशिशों में लगा है। अब यह साफ हो चुका है कि इस प्रबंधन ने न केवल अपने निवेशकों से, बल्कि खुद अपने निदेशक बोर्ड से कंपनी के बड़े-बड़े सत्यों को छिपाये रखा।

कल की तेजी जारी रहने की उम्मीद

सौरभ मित्तल, एमडी, स्वदेशी क्रेडिट शेयर ब्रोकर्स

आज के बाजार के बारे में मेरा मानना है कि यह सपाट से सकारात्मक रह सकता है। कल हमारे शेयर बाजारों में जो मजबूती दिखी थी, वह जारी रह सकती है। कल के कारोबार में दोपहर बाद हमारे बाजारों में आयी तेजी के पीछे कई कारण हो सकते हैं।

डॉव जोंस में गिरावट, एशियाई बाजारों में हरियाली

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजारों को कई चिंताजनक खबरों से जूझना पड़ा और अंततः डॉव जोंस में 32 अंकों की गिरावट दर्ज की गयी। आज सुबह एशियाई बाजारों में बढ़त दिख रही है।  

भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स 204 अंक या 2.19% की मजबूती के साथ 9,533 पर रहा। निफ्टी 65 अंक या 2.27% की मजबूती के साथ 2,922 पर बंद हुआ। कमजोर वैश्विक संकेतों के मद्देनजर भारतीय शेयर बाजारों में सोमवार को कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई, लेकिन दोपहर के बाद बाजार ने बढ़त का रुख किया।

हिंडाल्को इंडस्ट्रीज के शेयर चढ़े

आज के कारोबार में हिंडाल्को इंडस्ट्रीज के शेयरों में तेजी का रुख है। विभिन्न समाचार माध्यमों में यह खबर आयी है कि अपनी क्षमता के विस्तार के लिए कंपनी अगले पाँच सालों में करीब 25,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!