शेयर मंथन में खोजें

शेयर बाजार में सबसे ज्यादा पिटे मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक, रिकॉर्ड हाई से 22% टूटा स्मॉलकैप

विदेशी निवेशकों की बिकवाली से लहुलुहान बाजार में लार्जकैप, मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक सभी औंधे मुंह गिर रहे हैं। लेकिन सबसे ज्यादा पिटायी स्मॉलकैप और मिडपैक सूचकांक में देखने को मिली है।

भारतीय बाजार की मजबूती बयां कर रही विदेशी निवेशकों की बिकवाली : निर्मला सीतारमण

विदेशी निवेशकों की भारी बिकवाली की वजह से भारतीय शेयर बाजार को संभलने का मौका नहीं मिल रहा है। बाजार में लगातार 9 सत्रों से गिरावट देखने को मिल रही है। इस बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारतीय शेयर बाजार से विदेशी निवेशकों को अच्छा प्रतिफल मिला है। इसलिए इधार बाजार में मुनाफावसूली देखने को मिल रही है। 

आरबीआई ने न्यू इंडिया को ऑपरेटिव बैंक पर लगायी रोक, ग्राहकों का जमा सुरक्षित

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक में 122 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी मिलने के बाद वित्तीय लेनदेन पर रोक लगा दी है। बैंक अब न तो लोन दे सकता है, न जमा स्वीकार कर सकता है और न ग्राहक इस बैंक में जमा अपना पैसा निकाल सकते हैं। दरअसल आरबीआई का कहना है कि बैंक की वित्तीय स्थिति ठीक नहीं है। इसलिए इस तरह के सख्त कदम उठाने पड़ रहे हैं।

2024-25 में आये आईपीओ भी बाजार की बिकवाली से बच नहीं सके

आजकल शेयर बाजार के सितारे गर्दिश में नजर आ रहे हैं। एक तरफ बाजार में पहले से सूचीबद्ध दिग्गत शेयर खस्ताहाल हैं, वहीं हाल के दिनों में आये प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) का हाल तो और भी बुरा है। ज्यादातर लाल निशान में ट्रेड कर रहे हैं, तो कुछ के दाम लिस्टिंग भाव से आधे रह गये हैं।

ग्राहकों के काम आसान बनायेगा एलआईसी का मारटेक मंच, डिजिटल क्षमता में होगा इजाफा

भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने ग्राहकों की सुविधा के लिए एक डिजिटल मार्केटिंग प्लेटफॉर्म मारटेक (MarTech) लॉन्च किया है। एलआईसी के इस मंच से पॉलिसीधारक एजेंटों के साथ सीधे जुड़ सकेंगे। यह कदम कंपनी के डिजिटल परियोजना डिजिटल इनोवेशन ऐंड वैल्यू एनहैंसमेंट (डाइव) का पहला महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!