शेयर मंथन में खोजें

आज से बदल जायेंगे ये 5 बड़े नियम, जानें आपकी जेब पर क्या होगा असर

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज शनिवार (01 फरवरी) को संसद में बजट पेश करेंगी। बजट के पेश होने के बीच देश में 5 बड़े बदलाव भी आज से ही लागू हो जायेंगे। इन बदलावों का असर हर घर, हर जेब पर देखने को मिलेगा।

Economic Survey 2025: अर्थव्यवस्था में आगे भी रहेगी सुस्ती, आर्थिक समीक्षा की ये हैं 10 मुख्य बातें

संसद के बजट सत्र की आज शुक्रवार (31 शुक्रवार) से शुरुआत हो गयी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सत्र के पहले दिन आर्थिक समीक्षा पेश की। आर्थिक समीक्षा में बताया गया कि घरेलू अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर क्यों सुस्त पड़ी है। साथ ही आगे भी सुस्ती बरकरार रहने का अंदेशा व्यक्त किया गया।

निवेशक शिक्षा के नाम पर स्टॉक की सिफारिश नहीं कर सकते फिनफ्लुएंसर, सेबी ने लगायी रोक

सोशल मीडिया पर फिनफ्लुएंसरों की बाढ़ से साधारण निवेशकों को बचाने के लिए भारतीय बाजार नियामक एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) निरंतर मुस्तैद है। बाजार नियामक ने फिनफ्लुएंसर्स पर शिकंंजा कसते हुए बुधवार (29 जनवरी) को नये दिशा-निर्देश जारी किये हैं। इसके तहत सोशल मीडिया पर निवेशक शिक्षा के नाम पर फिनफ्लुएंसर स्टॉक टिप्स नहीं दे पायेंगे। 

Budget 2025: बाजार में बजट से भरेगा नया जोश या उड़ जायेंगे दलाल स्ट्रीट के होश?

वित्त वर्ष 2025-26 के आम बजट का इंतजार देश की जनता के साथ-साथ बाजार को भी है। कल शनिवार (01 फरवरी 2025) को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार 8वीं बार बजट पेश करेंगी। यह बजट बाजार के लिए इसलिए भी खास होने वाला है शनिवार का दिन होने के बाद भी बजट के चलते शेयर बाजार खुलेंगे और उनमें नियमित कारोबार होगा।

चीन से निकला नया खतरा, 3% से ज्यादा लुढ़का नैस्डैक, पिट गये एनविडिया जैसे बड़े शेयर

अमेरिकी शेयर बाजार पर सोमवार को पुन: चीनी खतरे की आहट महसूस की गयी। सप्ताह के पहले दिन कारोबार शुरू होते ही वॉल स्ट्रीट पर कई दिग्गज शेयरों की पिटायी हो गयी। कृत्रिम बुद्धिमता (एआई) क्षेत्र की दिग्गज कंपनी एनविडिया के शेयरों में लगभग 17% की गिरावट आयी। वहीं प्रौद्योगिकी शेयरों की प्रमुखता वाले सूचकांक नैस्डैक कंपोजिट के लिए यह सबसे खराब दिनों में एक बन गया।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!