शेयर मंथन में खोजें

सेबी की कार्रवाई के बाद Brightcom Group के सीएफओ, सीएमडी का इस्तीफा, स्टॉक में लोअर सर्किट लगा

ब्राइटकॉम समूह (Brightcom Group Ltd) ने बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) की नियामकीय कार्रवाई के बाद कंपनी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (CMD) और मुख्य वित्त अधिकारी (CFO) के इस्तीफे की खबर से सोमवार (28 अगस्त) को कंपनी के शेयर औंधे मुंह गिर गये। शेयर बाजार में कंपनी के शेयरों में पाँच फीसदी की गिरावट के बाद लोअर सर्किट लग गया। एनएसई पर कंपनी का स्टॉक 1.05 रुपये के नुकसान के साथ 19.80 रुपये पर बंद हुआ।

Reliance Industries के निदेशक मंडल से नीता अंबानी का इस्तीफा, बच्चे ईशा, आकाश और अनंत अंबानी होंगे शामिल

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) की सोमवार (28 अगस्त) को हुई सालाना आम बैठक में कई अहम और बड़े फैसले लिये गये। इसमें कंपनी के अध्यक्ष मुकेश अंबानी की पत्नी और निदेश मंडल की सदस्य नीता अंबानी ने इस्तीफा दे दिया। इसके बाद इनके बच्चों ईशा, अनंत और आकाश अंबानी के गैर कार्यकारी निदेशक बनने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

मणप्पुरम फाइनेंस में अपनी पूरी 9.90% हिस्सेदारी बेची Quinag Acquisition

विदेशी फंड हाउस क्विनाग एक्विजिशन (Quinag Acquisition) ने भारत के प्रमुख गैर बैंकिंग वित्तीय संस्थान मणप्पुरम फाइनेंस (Manappuram Finance Ltd) में अपनी पूरी 9.90% हिस्सेदारी बेच दी है। कंपनी ने एक्सचेंजों को दी सूचना में यह जानकारी दी है। खुले बाजार में हुए इस सौदे में क्विनाग एक्विजिशन ने 8.38 करोड़ शेयर 1,177 करोड़ रुपये में बेचे।

रीटेल इकाई में अपना 8%-10% और हिस्सा बेचेगी Reliance Industries, आईपीओ की है तैयारी

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) अपनी खुदरा इकाई रिलायंस रीटेल वेंचर्स में अतिरिक्त 8%-10% हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रही है। विभिन्न मीडिया खबरों में कहा गया है कि आरआईएल इसके जरिये रीटेल इकाई के विस्तार को बढ़ावा देने, कर्ज चुकाने और इसकी सार्वजनिक लिस्टिंग का मार्ग प्रशस्त करना चाहती है।

अंतिम दिन 97.11 गुना सबस्क्राइब हुआ Aeroflex Industries का आईपीओ

एयरोफ्लेक्स इंडस्ट्रीज (Aeroflex Industries) के 351 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के लिए आवेदन का गुरुवार (24 अगस्त) को अंतिम दिन था। अंतिम दिन भी कंपनी के सार्वजनिक निर्गम को अच्छी प्रतिक्रिया मिली और इसे 97.11 गुना अभिदान मिला।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!