शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गोदरेज प्रॉपर्टीज (Godrej Properties) की पुणे में नयी आवासीय योजना शुरू

गोदरेज प्रॉपर्टीज (Godrej Properties) ने संयुक्त उपक्रम (JV) के तहत एक नयी रिहायशी आवासीय परियोजना का शुभारंभ किया है।
यह परियोजना 31 एकड़ क्षेत्र में फैली है। इस योजना में पुणे के उंडरी (Undri) इलाके में लगभग 15 लाख वर्ग फुट में 1, 2 और 3 बीएचके अपार्टमेंट्स का निर्माण किया जायेगा। 
इस संयुक्त उपक्रम परियोजना से हुए मुनाफे में कंपनी की 40% की हिस्सेदारी होगी। 
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। दोपहर 1:35 बजे 3.43% की बढ़त के साथ यह 547.45 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 01 अप्रैल 2013)

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!