शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गोदरेज प्रॉपर्टीज (Godrej Properties) की नयी आवासीय योजना लांच

गोदरेज प्रॉपर्टीज (Godrej Properties) ने संयुक्त उपक्रम (JV) के तहत एक नयी आवासीय परियोजना का शुभारंभ किया है।

कंपनी ने गोदरेज समिट (Godrej Summit) परियोजना के तीसरे चरण की शुरुआत की है, जो कि गुड़गाँव, सेक्टर 104 में द्वारका एक्सप्रेसवे के नजदीक है।

यह परियोजना लगभग 2 लाख वर्ग फुट क्षेत्र में फैली है। इस परियोजना के तहत 1712 वर्ग फुट से 4925 वर्ग फुट के दायरे में 3 बीएचके, 4 बीएचके और पेंटहाउस अपार्टमेंट्स का निर्माण किया जायेगा।
यह आधुनिक सामुदायिक केंद्र, सुसज्जित जिम, स्विमिंग पुल, योगा क्षेत्र और कैफे आदि की सुविधाओं से लैस होगा। इसमें स्कवैश कोर्ट, टेनिस कोर्ट, बैंडमिंटन कोर्ट जैसे खेलों की सुविधाएँ भी दी जायेगी।
कंपनी इस परियोजना को जारा सान्या (Zara Sanya) के साथ मिल कर तैयार कर रही है। 
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। दोपहर 12:52 बजे 0.40% की कमजोरी के साथ यह 554 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 12 अप्रैल 2013)

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!