शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गोदरेज प्रॉपर्टीज (Godrej Properties) की बैंगलुरू में आवासीय योजना शुरू

गोदरेज प्रॉपर्टीज (Godrej Properties) ने बैंगलुरू में आवासीय योजना का शुभारंभ किया है।
गोदरेज प्रॉपर्टीज ने बैंगलुरू में यूनाइटेड ऑक्सीजन कंपनी (United Oxygen Company) के साथ मिल कर एक विकास प्रबंधन समझौता किया है, जिसके तहत वहाँ व्हाईटफील्ड मेन रोड पर हूडी के नजदीक इस परियोजना का शुभारंभ किया जायेगा। 
यह परियोजना लगभग 1,000,000 वर्गफुट क्षेत्र में फैली है और इसे रिहायशी हाउसिंग परियोजना के तहत काम में लाया जायेगा। इस परियोजना स्थल से बैंगलुरू मेट्रो और बाहरी रिंग रोड की कनेक्टिविटी है। 
शुक्रवार को कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। बीएसई में यह 1.64% के नुकसान के साथ 619.25 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 04 मई 2013) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!