शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निजी क्षेत्र के बैंकों में विदेशी निवेश की सीमा 100% करने पर विचार कर रही है सरकार

सरकार बैंकिंग क्षेत्र में सुधार की गति को तेज करते हुए निजी क्षेत्र के बैंकों में विदेशी निवेश की सीमा बढ़ाने पर विचार कर रही है।

औद्योगिक नीति एवं संवर्धन विभाग (डीआईपीपी) जल्द ही निजी बैंकों में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की सीमा 74% से बढ़ा कर 100% करने पर विचार कर रहा है। वर्तमान में निजी क्षेत्र के बैंकों में विदेशी निवेश 74% तक की अनुमति है। जिसमें 49% स्वाभाविक मार्ग से और उससे अधिक विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड (एफआईपीबी) के द्वारा अनुमति प्राप्त होने के बाद किया जाता है।

सरकार द्वारा लिए गये इस निर्णय से निजी बैंकों, भुगतान बैंकों और लघु बैंकों को लाभ मिलने की उम्मीद है। इससे इन बैंकों में विदेशी निवेश बढ़ने से कुल पूँजी की मात्रा बढ़ेगी। इसके अतिरिक्त रिजर्व बैंक ने 10 नये लघु ऋण बैंक शुरू करने की अनुमति भी प्रदान कर दी है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख