शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अल्ट्राटेक सीमेंट को प्लांट के विस्तार के लिए मिली पर्यावरण मंत्रालय से हरी झंडी

आदित्य बिड़ला समूह की कंपनी, अल्ट्राटेक सीमेंट को अपने प्लांट के विस्तार के लिए पर्यावारण मंत्रालय की अनुमति प्राप्त हो गयी है। अवरपुर (महाराष्ट्र) में स्थित इस प्लांट के विस्तार में कंपनी 248 करोड़ रुपये खर्च करेगी। कंपनी काफी समय से अपने प्लांट की उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए विस्तार की योजना बना रही थी। कंपनी को कुछ शर्तों के साथ पर्यावरण मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है। हालाँकि कंपनी को पर्यावरण को ध्यान में रख कर विस्तार करने के लिए कहा गया है। कंपनी को प्लांट के कुल क्षेत्र में से 33% क्षेत्र पर ग्रीन बेल्ट विकसित करने का लिए भी कहा गया है। इसके अतिरिक्त कंपनी को प्लांट की कुल लागत का 5% सामाजिक कार्यों में देने के लिए कहा गया है। कंपनी के पास 12 सीमेंट प्लांट है जिनकी उत्पादन क्षमता 630 लाख टन है।

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!