शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई विकास बैंक ने घटायी भारत की अनुमानित विकास दर

एशियाई विकास बैंक (ADB) ने चालू वित्तीय वर्ष में भारत का अनुमानित सकल विकास वृद्धि (GDP) दर का घटा दिया है। एशियाई विकास बैंक ने वित्तीय वर्ष 2015-16 में भारत की जीडीपी ग्रोथ दर 7.8% घटाकर 7.4% कर दी है। आर्थिक सुधार में देरी, विदेशी माँग में कमी और मानसून के कमजोर रहने के कारण बैंक ने यह कटौती की है। इसके अतिरिक्त वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों के बढ़ने से महंगाई बढ़ने की संभावना भी बनी हुई है। अभी बैंक ने भारत की महंगाई दर का अनुमान 4% लगाया है। बैंक ने साल 2016 में भारत की अनुमानित वृद्धि दर 8.2% रहने की उम्मीद जतायी थी लेकिन वर्तमान स्थिति को देखते हुए बैंक का कहना है कि अगर भारत आने वाले समय में आर्थिक सुधार की गति को तेज कर पाता है तबही अगले वर्ष इस वृद्धि दर को प्राप्त किया जा सकता है। चीन और भारत दोनों की आर्थिक सुस्ती को देखते हुए एशिया की अनुमानित वृद्धि दर घटाकर 2015 में 5.8% और 2016 में 6% कर दी गयी है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!