शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कई बैंकों ने घटायी अपनी ब्याज दरें

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से इस मंगलवार को नीतिगत समीक्षा में रेपो दर में 0.50% की कटौती के बाद कई बैंकों ने ब्याज दरें घटाने की घोषणा की है। इनमें सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (PNB), बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) और आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) और निजी क्षेत्र के ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) के नाम शामिल हैं।

इन सभी बैंकों में सबसे बड़ी कटौती पीएनबी ने की है, जिसने अपनी ब्याज दर 0.40% घटायी है। ऐक्सिस बैंक ने 0.35% की कटौती की है, तो वहीं आईडीबीआई बैंक ने 0.25% की कटौती की है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने 0.25%, ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स ने 0.20% और आईडीबीआई बैंक ने 0.25% कटौती की घोषणा की है। इससे पहले एसबीआई, आंध्र बैंक और बैक ऑफ इंडिया ने भी अपनी ब्याज दरों में मंगलवार को ही कटौती की घोषणा कर दी थी। अभी तक मुख्य तौर पर सार्वजिनक क्षेत्र के बैंकों ने ब्याज दरों में कटौती की है, लेकिन जल्द ही निजी क्षेत्र के बैंकों की ओर से भी शीघ्र ही कटौती किये जाने की संभावना है। (शेयर मंथन, 1 अक्टूबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख