शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अगस्त माह में देश के निर्यात क्षेत्र में 25% की गिरावट

देश के पाँच सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों के निर्यात में गिरावट दर्ज हुई है।

इंजिनियरिंग, पेट्रोलियम, रत्न, आभूषण और कपड़ा इन पाँचो क्षेत्रों के निर्यात में जबरदस्त गिरावट दर्ज हुई है। अगस्त माह में इन पाँचों क्षेत्रों के निर्यात में 25% की गिरावट दर्ज हुई है। जो करीब 13 अरब डॉलर की गिरावट है। साल 2014-15 के कुल निर्यात में इन पाँचों क्षेत्रों की करीब 65% हिस्सेदारी थी। अगस्त में इन पाँचों क्षेत्रों में निर्यात 25% या 13 अरब डॉलर गिरकर 17.79 अरब डॉलर रह गया है। साल 2014-15 में भारत का कुल निर्यात 310.5 अरब डॉलर था। जिसमें इन क्षेत्रों की हिस्सेदारी 202.15 अरब डॉलर रही थी। व्यवसायिक वस्तुओं के निर्यात में आयी गिरावट को देखते हुए वाणिज्य मंत्रालय ने 7 अक्टूबर को बैठक बुलायी है।
2020 तक भारत का लक्ष्य सेवा एवं वस्तु निर्यात व्यवसाय को 900 अरब डॉलर तक पहुँचा देना है और विश्व नर्यात बाजार में देश की हिस्सेदारी 2% से बढ़ाकर 3.5% करनी की है। (शेयर मंथन 3 अक्टूबर)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!