शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सरकार ने मक्खन, घी और बटर ऑयल पर आयात शुल्क 10% बढ़ाया

सरकार ने मक्खन, घी और बटर ऑयल के आयात शुल्क को बढ़ा दिया है। सरकार ने मक्खन, घी और बटर ऑयल का आयात शुल्क को 10% बढ़ा कर 40% कर दिया है। साथ ही सरकार ने भरोसा दिया है कि आगे भी ऐसे कदम उठाये जायेंगे जिससे घरेलू उत्पादकों के हितों की रक्षा की जा सके। वैश्विक स्तर पर जिसं के बाजारों में गिरावट जारी है जिसका असर घरेलू बाजार पर भी दिख रहा है। इसलिए सरकार ने घरेलू जिंस बाजार को वैश्विक प्रभाव को बचाने के लिए आयात शुल्क बढ़ा दिया है ताकि घरेलू उत्पादकों कम नुकसान हो। अभी तक मक्खन, घी और बटक ऑयल पर 30% आयात शुल्क लगता था जो अब 10% बढ़ कर 40% कर दिया गया है। यह फैसला दुग्ध उत्पादकों की अपील पर किया गया है। जिन्होंने शुल्क के माध्यम से सुरक्षा की माँग की थी। (शेयर मंथन, 6 अक्टूबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!