शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आयातित दालों की पहली खेप पहुँची दिल्ली

दालों की बढ़ती कीमतों को कम करने के लिए आयातित दालों की खेप मुंबई और चेन्नई के बंदरगाहों पर पहुँच गयी है।

दालों में बढ़ती मंहगाई को काबू करने के लिए सरकार ने बड़ी मात्रा में दालें आयात की है। पहली खेप 3250 टन अरहर दाल देश पहुँच गयी है। केंन्दीय भंडार सीधे मुंबई बंदरगाह से अरहर दाल उठायेगा, जिसे वह राजधानी में अपनी दुकानों में बेचेगा। इनमें मदर डेयरी के केंद्रीय भंडार की चार सौ से अधिक दुकानों से अरहर दालें बेची जायेंगी। इसी तरह सफल की 300 दुकानों से अरहर दालें बेची जाएंगी। इससे राजधानी में दालों की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी। (शेयर मंथन, 8 अक्टूबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!