शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सितंबर में कारों की बिक्री बढ़ी लेकिन दोपहिया वाहनों की बिक्री में गिरावट

भारतीय ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स सोसायटी ने सितंबर माह में कारों और दोपहिया वाहनों की बिक्री के आँकड़े जारी कर दिये हैं।

 

घरेलू यात्री कार की बिक्री में 9.48% की बढ़त दर्ज हुई हैं। सितंबर महीने में देश में 1,69,590 यूनिट छोटी कारें बेची गयी हैं जो गत वर्ष के सितंबर महीने में बेची गयी 1,54,898 यूनिट से 9.48% ज्यादा हैंं। हालाँकि मोटरसाइकिल की बिक्री में गिरावट दर्ज हुई है। सितंबर महीने में 10,20,237 मोटरसाइकिल बेची गयी जो पिछले साल के सितंबर महीने में बेची गयी 10,50,420 युनिट की तुलना में 2.87% कम है। वहीं सभी प्रकार के दोपहिया वाहनों की बात करें तो दोपहिया वाहनों की बिक्री में 1.06% की गिरावट दर्ज हुई है। सितंबर महीने मे 15,37,137 दोपहिया वाहन बेचे गये हैं जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में 15,53,608 वाहन बेचे गये थे।

व्यावसायिक वाहनों की बिक्री में 12.07% की बढ़त दर्ज हुई है। सितंबर महीने में 62,845 व्यावसायिक वाहन बेचे गये हैं। (शेयर मंथन, 9 अक्टूबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!