शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जीडीपी विकास की दर 17 तिमाहियों के निचले स्तर पर

वित्तीय वर्ष 2018-19 की चौथी तिमाही यानि जनवरी-मार्च तिमाही में कृषि और विनिर्माण क्षेत्रों में खराब प्रदर्शन के कारण देश के जीडीपी विकास (GDP growth) की दर 5.8% रही है।

यह पिछली 17 तिमाहियों के दौरान निम्नतम है। शुक्रवार को केंद्रीय सांख्यिकीय संगठन (CSO) की ओर से जारी किये गये आँकड़ों के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2018-19 के दौरान देश के जीडीपी विकास की दर 6.8% रही है। इससे पिछले वर्ष यानि वित्त वर्ष 2017-18 के दौरान भारत की जीडीपी में 7.2% की दर से बढ़ोतरी दर्ज की गयी थी। साल-दर-साल के लिहाज से देखें तो वित्त वर्ष 2014-15 के बाद यह जीडीपी विकास के मोर्चे पर सबसे खराब प्रदर्शन है। वित्त वर्ष 2013-14 में देश की जीडीपी 6.4% की दर से बढ़ी थी।
श्रम मंत्रालय की ओर से जारी एक आँकड़े के मुताबिक वित्त वर्ष 2017-18 के दौरान देश के कुल श्रम बल का 6.1% बेरोजगार रहा, जो पिछले 45 साल में सबसे अधिक है। अखिल भारतीय स्तर पर इस दौरान पुरुषों में 6.2% और महिलाओं में 5.7% बेरोजगारी रही। (शेयर मंथन, 31 मई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!