शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अदाणी विल्मर के स्टॉक में अहम स्तरों का ध्यान रखें : शोमेश कुमार की सलाह

अविनाश गर्ग, भटिंडा: मेरे पास अदाणी विल्मर (Adani Wilmar) के 65 शेयर 777 रुपये के भाव पर हैं, दो-तीन महीने के लिये खरीदे हैं। आपकी सलाह क्या है?

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार : अदाणी विल्मर के स्टॉक में 200 डीएमए का ट्रेंड लाइन बन रही है। यह 620 के नीचे अगर बंद होता है तो इसमें और कमजोरी आयेगी। इसी स्तर को आपको स्टॉप लॉस मान लेना चाहिये। ये स्टॉक जब 675 के ऊपर बंद होने लगेगा तब समझियेगा कि इसमें 825 का स्तर आने की संभावना है। इसमें नीचे के स्तर पर खास ध्यान रखना जरूरी है। उसके टूटने पर ज्यादा दिक्कत हो सकती है।

#adaniwilmarsharenewstoday #adaniwilmarsharenews #adaniwilmarshareprice #adaniwilmarshare #adaniwilmarsharepricetarget #adaniwilmar #adaniwilmarlatestnews #adaniwilmarshareanalysis #shomeshkumar

(शेयर मंथन, 19 दिसंबर 2022)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

  • युद्ध, तेल संकट और महँगाई : सरकार क्यों दिखा रही बचत की राह - निवेश मंथन (अप्रैल 2026)

    प्रधानमंत्री मोदी की मितव्ययिता की अपील ने देश में खतरे की घंटी बजा दी है। सरकार हाल तक “सब ठीक है” का भरोसा दिला रही थी, पर अब प्रधानमंत्री ने पूरे देश को एकजुट होकर संकट का सामना करने का संदेश दे दिया है। 

देश मंथन के आलेख