शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

Trident Share : इस Stock के बारे में जानें Expert शोमेश कुमार की सलाह

प्रतिमा शर्मा, दिल्ली: मैंने ट्राइडेंट (Trident) के 7200 शेयर 35 रुपये के भाव पर खरीदे हैं, एक साल तक रख सकती हूँ। नतीजे तो अच्छे थे। मुझे कब तक इस शेयर में लाभ मिलने लगेगा ?

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार : इसके नतीजे तो मुझे कुछ खास नहीं लगे, मगर ये स्टॉक जरूर लंबी दूरी का स्टॉक है। इस स्टॉक में मुझे लगता है कि अभी कंसोलिडेशन का दौर चलेगा। यह भी संभव है कि इसमें बहुत ज्यादा अपसाइड देखने को न मिले। सेक्टर अच्छा है लेकिन जब तक यह स्टॉक 200 डीएमए के ऊपर बंद नहीं होने लगता है तब तक इसमें तेजी की आशा नहीं करनी चाहिए। इसमें एक-दो तिमाही की तकलीफ अभी बची हुई है।

#tridentshare #tridentstock #tridentsharelatestnews #tridentsharenews #tridentshareprice #tridentshareanalysis #tridentsharepricetarget #shomeshkumar

(शेयर मंथन, 03 फरवरी 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख