शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

Reliance Industries Stock में निवेश करें या अभी सावधान रहें? - शोमेश कुमार

जयंत अजानी : क्या रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) का यह मौजूदा बॉटम है, उचित सलाह दें।

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार : रिलायंस में शॉर्ट कवरिंग आयेगी, बॉटम बनेगा या नहीं ये मैं नहीं कह सकता हूँ। इसकी शॉर्ट कवरिंग हो सकता है कि ज्यादा से ज्यादा 2400 रुपये तक ही जा पाये। इसमें शॉर्ट कवरिंग के बाद फिर से बिकवाली आने के आसार बन रहे हैं। इस स्टॉक में ऊपर की चाल आने के लिए 2400 से 2500 रुपये के ऊपर इसके भाव बंद आधार पर होने चाहिए। हालाँकि मुझे इसकी आशा न के बराबर लग रही है। मुझे लग रहा है कि इसमें उतार-चढ़ाव बढ़ने वाला है।

#relianceindustriessharelatestnews #reliancesharenews #relianceindustriessharenews #relianceindustriesshare #relianceindustriessharetarget #relianceshareprice #relianceindustriesshare #relianceshareanalysis #reliancesharereview #shomeshkumar

(शेयर मंथन, 29 मार्च 2023)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!