शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

Vadilal Industries Share : इस Stock के बारे में जानें Expert शोमेश कुमार की सलाह

सुशील लायेक : मैंने वाडीलाल इंडस्ट्रीज (Vadilal Industries) के 50 शेयर रखे हैं। क्या इसे और खरीदना चाहिए?

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार : वाडीलाल इंडस्ट्री की स्थिति ऐसी है कि जब तक इसके सारे ट्रेंड सकारात्मक नहीं होंगे, तब तक मेरे हिसाब से इसमें पैसा नहीं लगाना चाहिए। सकारात्मक के साथ ही 2600 रुपये के ऊपर इसका भाव आना चाहिए। इसका खाका तेजी में बेचने वाला बन रहा है। मेरे हिसाब से इसका ट्रेंड बदलने में समय लगेगा, इसलिए आपको थोड़ा इंतजार करना चाहिए। यहाँ से शॉर्ट कवरिंग 2150 रुपये के स्तर के आसपास आ सकती है। स्टॉप लॉस लगाने के लिए ये सही जगह नहीं है क्योंकि मेरे मुताबिक इसमें एक बाउंस आना चाहिए।

#vadilalsharelatestnews #vadilalsharenews #vadilalshareprice #vadilalindustriesshareanalysis #vadilalindustriesshare #vadilalindustriesshareprice #vadilalindustriessharetarget #vadilalenterpriseshare #shomeshkumar

(शेयर मंथन, 20 अप्रैल 2023)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख