शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

NBCC (India) Share: इस Stock के बारे में जानें Expert शोमेश कुमार की सलाह

कमलेश लक्ष्कार : एनबीसीसी इंडिया (NBCC (India)) के 500 शेयर 39 रुपये के भाव पर एक साल से खरीद रखे हैं। एक बार ये 44 रुपये तक गया, लेकिन फिर 31 से 39 के दायरे में घूम रहा है। इसमें क्या करना चाहिए, इसमें एक-दो साल में तेजी आयेगी या नहीं?

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार : एनबीसीसी में आने वाले समय में हो सकता है हालात अनुकूल हो जायें और इसका आपको फायदा मिले। इसने अपने सारे डीएमए निकाल लिए हैं, मगर इसमें एक नीचे की चाल बची हुयी है और इसकी वजह से ये एक बार फिर 35 से 37 रुपये के दायरे की तरफ जा सकता है। मुझे लगता है कि तिमाही नतीजे आने के बाद हो सकता है कि इसका करेक्शन और कंसोलिडेशन का समय खत्म हो जाये और इसमें नयी चाल देखने को मिले।

#nbccshareanalysis #nbccsharelatestnews #nbccsharenews #nbccshareprice #nbccsharepricetarget #shomeshkumar

(शेयर मंथन, 05 मई 2023)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख