शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

US Market Update : डॉव जोंस में चल रहा करेक्शन, अन्य बाजार बेअसर

डॉव जोंस की गिरावट को रेटिंग एजेंसी के कदम से जोड़ कर नहीं देखा जाना चाहिए, क्योंकि इसमें सामान्य करेक्शन चल रहा है। अभी मुझे कोई नकारात्मकता नजर नहीं आ रही है। इसमें मेरे हिसाब से 1000 अंकों का कूलऑफ हो सकता है, जो कि कोई बड़ी बात नहीं है। इसके अलावा मुझे इसमें कोई डरने वाली बात नहीं दिखती है।

अब बात करें एसऐंडपी 500 की, तो वह नैस्डैक से प्रभावित है। नैस्डैक 100 में कोई सुस्ती नहीं है, तो एसऐंडपी 500 में भी कोई नरमी के संकेत नहीं हैं। रेटिंग एजेंसी के कदम का हल्का-फुल्का असर हो सकता है, लेकिन इससे ज्यादा कुछ नहीं लगता है। अमेरिकी बाजार के बारे में और जानकारी के लिये देखिये बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार के साथ निवेश मंथन के संपादक राजीव रंजन झा की बातचीत (US Market Update)।

(शेयर मंथन, 10 अगस्त 2023)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख