शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

Berger Paints India Ltd Share Latest News : काफी चल चुका है स्टॉक, नहीं दिख रहे करेक्शन के आसार

सूरज कश्यप, दुर्ग : मैंने बर्जर पेंट के 30 शेयर 695 रुपये के औसत भाव पर खरीदे हैं। क्या यहाँ बेचकर नीचे खरीदने की रणनीति ठीक रहेगी?

Expert Shomesh Kumar : ये स्टॉक काफी चल चुका है और इसके चार्ट को देखकर अभी यह नहीं कहा जा सकता है कि इसका करेक्शन शुरू हो चुका है। ये सारे डीएमए के ऊपर चल रहा है। इसमें करेक्शन 685 रुपये के नीचे बंद होने पर शुरू हो सकता है। इसमें मुझे लगता है कि कुछ समय के लिए 720 रुपये के स्तर पर डबल टॉप बन सकता है। इस स्टॉक का सकारात्मक ट्रेंड तब तक खत्म नहीं होगा जब तक ये 660 रुपये के नीचे बंद नहीं होगा।

(शेयर मंथन, 16 अगस्त 2023)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!