शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

Bodal Chemicals Ltd Latest News : स्टॉक में तेजी है, ट्रेडिंग के नजरिये से निचले स्तर पर खरीदें

राहुल बलवे, पुणे : बोडाल केमिकल में क्या नयी चाल बनी है? इसका लक्ष्य क्या होगा?

Expert Shomesh Kumar : केमिकल स्टॉक के भाव में तेजी सोडा ऐश की वजह से दिखाई दे रही है। मेरे हिसाब से इस समय केमिकल शेयर काफी महँगे भाव पर चल रहे हैं। बोडाल केमिकल के भाव जब तक 70 रुपये के नीचे नहीं लुढ़कते हैं, तब तक इसमें ऊपर की चाल बनी रहेगी। इस स्थिति में ये स्टॉक तीन अंकों तक भी जा सकता है। इसमें पहला सपोर्ट 77 रुपये से 79 रुपये के बीच है और दूसरा 74 रुपये के आसपास है, लेकिन इसका ढाँचा 70 रुपये के नीचे ही खराब होगा। मेरे हिसाब से स्टॉक ट्रेडिंग के नजरिये से निचले स्तर पर खरीदारी के लिए सही है।

(शेयर मंथन, 08 सितंबर 2023)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें। हमारे व्हाट्सऐप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें - https://chat.whatsapp.com/DBQKqfCBPQQIcNMlb06glF)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख