शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

Biocon Ltd Share Latest News : तिमाही नतीजों से मिल सकता है प्रोत्साहन, तेजी की उम्मीद कायम

अनुराग सिंह, प्रयाग : क्या बायोकॉन में अब तेजी की उम्मीद बन रही है या आगे फिर कमजोर हो सकता है? अभी खरीदना कैसा रहेगा?

Expert Shomesh Kumar : बॉयोकॉन में ऊपर की चाल की जो उम्मीद बन रही थी, वो अब भी बरकरार है क्योंकि इसके सारे डीएमए कायम हैं। इस स्टॉक में तिमाही नतीजों की वजह से और तेजी देखने को मिल सकती है। ये जब तक 245 रुपये के भाव के ऊपर बना रहता है, तब तक कोई दिक्कत नहीं है। इस स्तर के नीचे जाने पर इसमें ब्रेकडाउन की स्थिति बन सकती है। इसके ऊपर बने रहने पर ये धीरे-धीरे 300 रुपये के स्तर की ओर जा सकता है।

(शेयर मंथन, 18 सितंबर 2023)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें। हमारे व्हाट्सऐप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें - https://chat.whatsapp.com/DBQKqfCBPQQIcNMlb06glF)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!